नारी राष्ट्र की आधारशिला और संस्कार रोपण की नींव है-डॉ संजय पांडेय
वर्सोवा में अंतरराष्ट्रीय रेसलर नर सिंह ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 'तू दुर्गा बन' अभियान का किया उद्घाटन

मुंबई : रविवार ६ ऑक्टूबर। महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (उ.भा.मो.) के महाराष्ट्र अध्यक्ष एवं वर्सोवा विकास मंच के संस्थापक डॉ. संजय पांडेय ने महिलाओं हेतु ‘तू दुर्गा बन’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम अंधेरी के वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र मे वर्सोवा विकास मंच के माध्यम से हुआ जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय रेसलर श्री नरसिंह यादव जी ने किया।

अंतरराष्ट्रीय रेसलर नरसिंह जी ने तू दुर्गा बन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना एक बड़ा ही सराहनीय कदम है। यह न केवल महिलाओं को स्वायत्तता और सुरक्षा की दिशा में जागरूक करेगा, बल्कि समाज मेंराष्ट्र निर्माण की आधारशिला और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहयोगी सिद्ध होगा। उन्होने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए डॉ संजय पांडे की सराहना की। वहीं, भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ संजय पांडेय जी ने कहा कि नारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और संस्कार रोपण की नींव है। वह समाज की प्रथम अध्यापिका और प्रथम स्तंभ है। नारी का समाज में महत्व और योगदान भी अत्यधिक होता है, और उनके बिना कोई समृद्ध और गौरवशाली समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

डॉ पांडेय ने कहा कि महिलाओं ने इतिहास में अनगिनत बार अपनी शक्ति और साहस से दिखाया है कि वह समाज की रक्षा करने में कितनी सक्षम हैं। माँ काली, मां साहेब जिजाऊ, और रानी लक्ष्मीबाई के उदाहरण आप सब जानते ही हैं, जिन्होंने अपने समय में समाज की रक्षा की हैं। महाराष्ट्र का इतिहास बताता है कि महाराष्ट्र की इसी भूमि पर जीजामाता ने छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में एक ऐसे धर्मनिष्ठ वीर के चरित्र का निर्माण किया था, जिन्होंने देव धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना समूचा जीवन अर्पण किया और हिंदू स्वराज्य के स्वप्न को साकार कर दिखाया। यह माता जीजाबाई द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण ही संभव हो सका।

यह अभियान एक ऐसा सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जो हर आयु वर्ग की स्त्री हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण देगा जिसके माध्यम से महिला सजग ,सबल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो सकेगी। रायगढ़ मिलिटरी स्कूल के प्रमुख श्री राजू घरत जी ने कहा कि यह अभियान उन्नत एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहयोगी साबित होगा।

स्कूल के प्रांगड़ में इस कार्यक्रम का आयोजन करना हमारे लिये सम्मान की बात हैं।अंत में संस्था के संचालक अनिल तिवारी ने सभी सहयोगियों का आभार प्रगट किया। इस पुनीत कार्य हेतु स्थान की व्यवस्था प्रदान करने वाले रायगढ़ मिलिटरी स्कूल का उन्होंने विशेष धन्यवाद किया।




