इंडियन बैंक की “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत वर्सोवा बीच पर विशेष क्लीनलिनेस ड्राइव का किया आयोजन
इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर मुंबई प्रणेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित

मुंबई – मुंबई के वर्सोवा बीच पर स्वच्छता का संदेश देते हुए इंडियन बैंक की अनोखी पहल! इंडियन बैंक की “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत वर्सोवा बीच पर विशेष क्लीनलिनेस ड्राइव का आयोजन किया गया था। इस स्वच्छता अभियान में इंडियन बैंक के मुंबई में अलग-अलग विभागों के DGM, AGM और अन्य कर्मचारियों ने के साथ 200 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और वर्सोवा बीच की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर, मुंबई श्री प्रणेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना करते हुए मुंबई महानगरपालिका द्वारा स्वच्छता और समुद्र तटों की साफ-सफाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर मुंबई के लिए नागरिकों, संस्थाओं और प्रशासन का मिलकर काम करना बेहद जरूरी है।

मुंबई साऊथ झोन और मुंबई वेस्ट झोन के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुए इस अभियान ने स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का भी सकारात्मक संदेश दिया।
एक दिन… एक घंटा… एक साथ!स्वच्छता के लिए कदम बढ़ाएं, स्वच्छ वर्सोवा… सुंदर मुंबई बनाएं!

