*मोदी योगी के पदचिह्नों पर टीम बूस्ट इंडिया ने लखनऊ में किया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन*
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2.0 की सराहना

*मोदी योगी के पदचिह्नों पर टीम बूस्ट इंडिया ने लखनऊ में किया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन*
२३ अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बूस्ट इंडिया कॉनक्लेव का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री श्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के मार्गदर्शन में बहुत ही भव्यता माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुआ । पाठक जी ने बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2.0 की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव एक अद्वितीय और महत्वपूर्ण आयोजन है, जो भारत को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों पर जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। मैं बूस्ट इंडिया टीम को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि यह आयोजन भविष्य में भी इसी तरह के महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।”

कार्यक्रम में सीतापुर से एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भी शिरकत की । साथ ही कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रोफेसर एम एल भट्ट भी बतौर कीनोट स्पीकर उपस्थित रहे ।
*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण*
– *कैंसर अवेयरनेस पैनल*: इस पैनल में केजीएमयू की प्रोफेसर निशा सिंह, मैक्स हॉस्पिटल की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. हिमानी नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. श्वेता सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर चर्चा की।

– *मेनोपॉज़ पैनल*: इस पैनल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. गरिमा गुप्ता और डॉ. अंकिता उपाध्याय ने भाग लिया। उन्होंने मेनोपॉज़ के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग, आयुर्वेद और विभिन्न उपचार विकल्पों पर चर्चा की।

– *योग प्रदर्शन*: 7 वर्षीय योगिनी वान्या शर्मा ने योग आसनों का प्रदर्शन किया और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे योग महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

*कार्यक्रम के उद्देश्य*
बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2.0 का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।




