SGM स्मार्ट ग्रीन मोबिलिटी लिमिटेड के चैरिटी उपक्रम के अंतर्गत स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित
SGM स्मार्ट ग्रीन मोबिलिटी लिमिटेड की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

मुंबई के आंबोली स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शारदा घुले के नेतृत्व में SGM स्मार्ट ग्रीन मोबिलिटी लिमिटेड के चैरिटी उपक्रम के अंतर्गत स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। राशन किट वितरण के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को देखते हुए इस प्रकार की पहल को महिलाओं ने काफी सराहा।
इस दौरान शारदा घुले ने उपस्थित महिलाओं को SGM स्मार्ट ग्रीन मोबिलिटी लिमिटेड की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी केवल ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में ही कार्य नहीं कर रही है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक उपक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

राशन किट प्राप्त करने के बाद स्थानीय महिलाओं ने शारदा घुले तथा SGM स्मार्ट ग्रीन मोबिलिटी लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया। कई महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों का संदेश भी देकर गया। स्थानीय स्तर पर इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है।



