आमची मुंबईमहाराष्ट्रमुंबईवर्सोवा विधानसभाविशेषसामाजिक

वर्सोवा बीच पर Buhal Singh Foundation का स्वच्छता अभियान; लोगों में जागरूकता बढ़ी

स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है - Deepa Amit Singh

वर्सोवा बीच पर Buhal Singh Foundation का स्वच्छता अभियान; लोगों में जागरूकता बढ़ी

मुंबई के Versova Beach पर Buhal Singh Foundation की ओर से एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और समुद्र तटों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को स्थानीय नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों का भरपूर समर्थन मिला।

अभियान के दौरान समुद्र किनारे जमा प्लास्टिक कचरा, पानी की बोतलें, थर्माकोल और अन्य गंदगी को बड़े पैमाने पर एकत्रित किया गया। स्वयंसेवकों ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कई घंटों तक मेहनत कर बीच को साफ किया, जिससे क्षेत्र का स्वरूप काफी हद तक बदलता नजर आया।

इस मौके पर Buhal Singh Foundation की संस्थापक अध्यक्ष Deepa Amit Singh ने कहा कि, “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। समुद्र तटों को स्वच्छ रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।”

उन्होंने आगे कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के स्वच्छता अभियानों को लगातार जारी रखेगी और स्वास्थ और शिक्षा मे भी अपना योगदान देणेवाली है Buhal Singh Foundation की संस्थापक अध्यक्ष Deepa Amit Singh ने अधिक लोगों को इससे जुडने के लिये लोगोसे अपील किया।

इस अभियान के माध्यम से न केवल बीच की सफाई हुई, बल्कि लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। Buhal Singh Foundation की इस पहल से वर्सोवा क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है और नागरिकों से ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button