हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर जुहू चौपाटी पर भव्य “बीच वॉकथॉन 2025” उत्साहपूर्वक संपन्न

- *हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर जुहू चौपाटी पर भव्य “बीच वॉकथॉन 2025” उत्साहपूर्वक संपन्!*
मुंबई: शिवसेनाप्रमुख हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे के विचारों और कार्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे अंधेरी पश्चिम विधानसभा और सदभावना सेवा समिति मुंबई के द्वारा आयोजित “#WalkforHinduhrudysamrat बीच वॉकथॉन 2025” बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जुहू चौपाटी के सुंदर वातावरण में आयोजित इस वॉकथॉन को नागरिकों ने भरपूर समर्थन दिया। बीच वॉकथॉन का शुभारंभ शिवसेना नेता और विभाग प्रमुख ऍड. अनिल परब साहेब, वर्सोवा विधायक हारून खान जी और शिवसेना उपनेता अमोल कीर्तिकर की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथियों ने बाळासाहेब ठाकरे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल उनके विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक है और आयोजकों की प्रशंसा की।

पिछले छह वर्षों से नियमित रूप से आयोजित होने वाले इस वॉकथॉन में जुहू एरोबिक और योगा ग्रुप, जुहू वेलफेयर ग्रुप, स्थानीय वॉकर्स, जॉगर्स और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें भागीदारी की। हर साल की तरह इस बार भी इस वॉकथॉन का आयोजन विधानसभा संघटक संजय मानाजी कदम और विधानसभा समन्वयक सुनील जैन खाबिया द्वारा किया गया। उनकी संकल्पना और अथक मेहनत ने इस कार्यक्रम को एक विशेष ऊंचाई दी है। उनके नेतृत्व में बीच वॉकथॉन शिवसैनिकों और स्थानीय नागरिकों के लिए प्रेरणादायक और यादगार क्षण बनता है।

बीच वॉकथॉन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि बाळासाहेब ठाकरे के प्रेरणादायी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। समुद्र किनारे टहलने का आनंद लेते हुए, प्रतिभागियों ने “हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे” के नेतृत्व और कार्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में वॉकथॉन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वॉकथॉन के माध्यम से हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे के कार्यों को श्रद्धांजलि दी गई। “हम उनके विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं,” यह बात विधानसभा समन्वयक सुनील जैन खाबिया ने इस अवसर पर कही।




